pali umaria crime news

पाली में युवक की मौत, डाॅक्टर पर लापरवाही का आरोपी

उमरिया। जिले में एक युवक की मौत के मामले में परिजनों ने डाॅक्टर पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। दरअसल बिरसिंहपुर पाली प्रकाश नगर हाॅस्पिटल का यह मामला है जहां पदस्थ डाॅ शुभम द्वारा युवक का इलाज किया गया था। वहीं युवक की मौत होने के बाद परिजनों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उक्त डाॅक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

  • प्रकाश नगर स्थित हाॅस्पिटल में चल रहा था उपचार
  • बुखार आने पर जारी था उपचारः परिजन
  • डाॅक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई
  • ज्ञापन मिला, जांच कराई जाएगीः उमरिया एएसपी

मृतक की बहन ने बताया कि उनके भाई पंकज शर्मा को बुखार था जिसके चलते पाली के एमपीईबी हाॅस्पिटल में 27 अक्टूबर से उपचार जारी था लेकिन उपचार के बाद भी कोई असर नहीं लगने की बात कहते हुए डाॅक्टर की लापरवाही बताई गई, जबकि डाॅक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई।

वहीं मामले में उमरिया एएसपी रेखा सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा गया है, जिसके तहत जांच कराई जाकर तथ्यो के आधार पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

Back To Top