Gwalior Upchunav

ग्वालियर उपचुनावः स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे कांग्रेसी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में उपचुनाव के लिए 10 नवम्बर को परिणाम घोषित होना है जिसके लिए ग्वालियर में प्रशासन ने एमएलबी काॅलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा की है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी पर खरीदी फरोख्त का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी भी स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि मतदान के दिन से ही कांग्रेसी एलईडी स्क्रीन के जरिए स्ट्रांग रूम की निगरानी में लगे हुए हैं।

  • उपचुनाव के लिए 10 नवम्बर को आएगा परिणाम
  • मतदान के बाद से ही निगरानी में लगे कांग्रेसी
  • एमएलबी काॅलेज में बनाया गया है स्ट्रांग रूम
Back To Top