सतना के नागौद में बड़ी दुर्घटना, 7 लोगों की मौत

Nagod Satna accident

सतना। जिले के नागौद थाना क्षेत्र के रेरूआ मोड़ के पास एक डंपर और बोलेरो की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी शोक व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

  • रेरूआ मोड़ पर रोड किनारे खड़े डंपर से टकराई कार
  • 7 लोगों की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
  • सीएम शिवराज सिंह ने शोक व्यक्त किया
  • रीवा के बताए जा रहे मृतक एवं घायल

दरअसल रीवा का विश्वकर्मा परिवार पन्ना से लौट रहा था तभी रात के समय रोड किनारे खड़े डम्पर से वाहन टकरा गया जिसके कारण कार सवार तीन महिला, तीन पुरूष और एक बच्चा की मौत हो चुकी है जबकि करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

घटना के तत्काल बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और मदद कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दर्दनाक हादसे की खबर लगते हुए सीएम शिवराज सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट में लिखा –

सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होन की प्रार्थना करता हूं।