सिवनी में भूकंप के झटके महसूस किए गए

Earthquake bhukamp

सिवनी। सुबह 6ः46 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस होने के बाद हड़बड़ाहट में लोग अपने घरों से बाहर निकले। दरअसल सिवनी सहित आसपास के गांव में भूकंप के झटकों से लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है और सोमवार को सुबह आए जोरदार भूकंप ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

  • सुबह करीब 6ः46 मिनट पर आया भूकंप
  • लोगों के लिए चिंता का विषय बना
  • दिल्ली की भूकंप मापी टीम कर रही जांच
  • प्रशासन ने सचेत रहने की अपील की

इस मामले में शासन-प्रशासन भी चिंतित नजर आ रहा है और जिले में भूकंप मापी यंत्र लगाए जाने, शासन-प्रशासन द्वारा आमजनों को भूकंप से सचेत रहने के निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली से आईं भूकंप मापी टीम फिलहाल सिवनी में ही मौजूद हैं जिनके द्वारा जांच की जा रही है।