सतना। जिले सहित कोठी में जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिला है जहां एक ओर क्षेत्र की सभी दुकानें बंद है और भीड़ वाले इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है तों वहीं पुलिस प्रशासन सहित डाॅक्टर अपनी ड्यूटी में तैनात हैं। शायद इतिहास के पन्नों में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब जाति, धर्म, वर्ग, दल और संगठन के सारे भेद और फर्क मिट गए और पूरे देश ने एक साथ कदम से कदम मिलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने में योगदान दिया है।
सतना जिले में जनता कर्फ्यू का दिखा असर

