CAIT Conference Satna : सतना में कैट का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित, विदिशा के व्यापारी भी हुए शामिल

mp businessman attended conference organised by CAIT in satna

CAIT SATNA : मध्यप्रदेश के सतना में कैट का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय पटवारी, कैट प्रदेश उपाध्यक्ष रवि तलरेजा, अंशु गुप्ता, महेश ठारवानी और अशोक दौलतानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. व्यापारियों को इस दौरान जीएसटी व फूट सेफ्टी एक्ट पर तरह तरह के कानून व विसंगतियों के बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही ऑनलाइन कम्पनियों की गतिविधियों पर भी चर्चा की गई. कार्यक्रम में विदिशा चेंवर्स ऑफ कॉमर्स कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, करतार सिंह धाकड़, महिपाल सिंह राजपूत, आनंद अग्रवाल, करन सिंह दांगी, रिषी महेश्वरी भी मौजूद रहे.