Burhanpur news

बुरहानपुर के बोहरडा में करीब 15 किसानों के उपकरण चोरी

बुरहानपुर। जिले के ग्राम बोहरडा में केवल की चोरी के मामले बढ़ने से किसान परेशान हैं जिसकी शिकायत किसानों द्वारा शिकारपुरा थाना में किए जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर किसानों ने जिला पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

  • बुरहानपुर जिले के ग्राम बोहरडा का मामला
  • विद्युत केवल सहित उपकरण हुए चोरीः किसान
  • करीब 15 किसानों के उपकरण हुए चोरी
  • जिला पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत

हाल ही में करीब 15 किसानों के उपकरणों की चोरी हुई है जिसके चलते किसानों ने अब पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। वहीं मामले में पुलिस अधीक्षक, राहुल कुमार ने बताया कि तत्काल केस दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाएगी।

Back To Top