जबलपुर के मोहास में हाथी की मौत

Elephant died

जबलपुर। हाथियों के झुंड से भटक कर आए एक जंगली हाथी मौत हुई है। बताया जा रहहा है कि जबलपुर के बरगी स्टेट मोहास में बीते दो दिनों से यह हाथी डेरा डाले हुए थे जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल था, लेकिन सुबह सुबह मोहास में जंगली हाथी को देखा गया जिसकी कोई हलचल नहीं दिखने पर मौत की पुष्टि हुई। हालांकि वन विभाग द्वारा जंगली हाथी की मौत के पीछे का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।