उमरिया DFO आरएस सिकरवार को किया गिया निलंबित

umaria DFO

उमरिया। उमरिया डीएफओ आर एस सिकरवार को रिटायर होने से 9 दिन पहले किया गया निलंबित। लघु वनोपज में हुए आर्थिक घोटाले एवं वन मंडल से लगातार सामने आ रही अनियमितताओं की शिकायत। बांधवगढ़ प्रवास के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने दिए थे जांच के निर्देश।

शहडोल संभाग के उमरिया जिले में लघु वनोपज में हुए आर्थिक घोटाले एवं उमरिया वन मंडल में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा एक कमेटी गठित कर जांच बांधवगढ़ प्रवास के दौरान जांच के निर्देश दिए गए है थे। वहीं टीम द्वारा जांच के बाद अब गंभीरता से कार्यवाही करते हुए डीएफओ आरएस सिकरवार को रिटायर होने से 9 दिन निलंबित कर दिया गया।