gwalior vyapar mela

ग्वालियर में 15 जनवरी से व्यापार मेले का आयोजन

भोपाल/ग्वालियर। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ग्वालियर व्यापार मेले का 15 जनवरी को होगा आयोजन। 114 वर्षों से हो रहा है आयोजन। कोरोना काल के दौरान आयोजन को लेकर थी असमंजस की स्थिति। एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने की आयोजन की घोषणा ग्वालियर माधवराव सिंधिया व्यापार मेला 114 वर्ष पुराना मिला है, आखिरकार मेला कितनी तारीख से लगेगा इसकी घोषणा MSME मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने की।

CAIT एवं व्यापारी मेला संघ का प्रतिनिधिमंडल भोपाल में मिला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, मेला व्यवसाई संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया, महामंत्री महेश मुदगल सहित 25 व्यापारी इस दौरान उपस्थित रहे।

Back To Top