कमलनाथ सरकार के 6 माह पूरे, मंत्री पटवारी ने बताई उपलब्धियां

Kamal Nath Sarkar Completed Six Month

भोपाल। मध्य प्रदेश मंत्री जीतू पटवारी ने कमलनाथ सरकार के 6 माह पूरे होने पर प्रेसवार्ता कर अपनी बात रखी। बता दें कि जीतू पटवारी, खेल एवं युवा कल्याण तथा उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री है जिन्होने भोपाल में प्रेसवार्ता कर कमलनाथ सरकार की 6 माह की उपलब्धियों को बताया।

मंत्री जीतू पटवारी ने बताया कि कमलनाथ सरकार को मध्य प्रदेश में 6 माह हो चुके हैं और आज तक के इतिहास में किसी भी सरकार की रिपोर्ट देखें तो कमलनाथ सरकार ने कई गुना ज्यादा उपलब्धी हासिल की है। पटवारी बोले कि दो बार आचार संहिता लगने के बाद भी सरकार ने काफी उपलब्धी हासिल की है। किसानों के लिए 5 हाॅर्स पावर का बिल 2500 रूपए करना तथा एक रूपया यूनिट बिजली देने को सबसे बड़ी उपलब्धि बताया तथा आमजन की भावना अनुरूप कमलनाथ सरकार के काम करने की बात कही।