Kisan andolan

Kisan Andolan: मध्यप्रदेश से अब ‘दिल्ली चलो’ का नारा, कुछ जगह भूख हड़ताल

रीवा। कृषि कानूनों के खिलाफ मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों का आक्रोश देखने को मिल रहा। किसानों ने घोषणा की है कि यदि तीनों कृषि बिलों को वापस नहीं लिया गया तो सभी दिल्ली जाकर आंदोलन में शामिल होंगे और अब ‘दिल्ली चलो’ का नारा भी लगाया जा रहा है।

प्रदेश सरकार से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए रीवा संभाग के कुछ क्षेत्रों में किसानों ने भूख हड़ताल भी की है। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है।

Back To Top