Indian Oil depalpur indore

देपालपुर में किसानों के लिए ‘सक्षम’ कार्यक्रम आयोजित

इंदौर। जिले के देपालपुर के श्रीमारुति पेट्रोल पंप पर भी इंडियन ऑयल  द्वारा सक्षम 2021 कार्यक्रम का आयोजन किसानों के लिए विशेष रूप से किया गया। दरअसल पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम सक्षम 2021 हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा के तहत यह आयोजन हुआ जिसमें इंडियन ऑयल  के अधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होने स्थानीय किसानों को हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा के लिए जानकारियां दी जबकि प्राकृतिक ऊर्जा और पर्यावरण का संरक्षण करने को लेकर जागरूक किया।

  • हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा के लिए जानकारी साझा की
  • इंडियन ऑयल  सीएमडी सुब्रा दत्त एवं अधिकारी रहे मौजूद
  • सक्षम 2021 के तहत हुआ कार्यक्रम आयोजन
  • प्राकृतिक ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक

कार्यक्रम में पंप संचालक चिंटू वर्मा ने भी ऊर्जा संरक्षण को लेकर किसानों को अहम बातें साझा की, इसके साथ ही क्षेत्र से जुड़े किसानों के बारे में भी कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों को अवगत कराया। वह इंडियन आॅयल की सीएमडी सुब्रा दत्त ने मंच से किसानों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के बारे जानकारी दी।

Back To Top