shri ram mandir nirman

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बेटमा के मजदूरों का समर्पण

इंदौर। जिले के बेटमा के 30 मजदूरों ने समर्पण की एक अनूठी मिसाल पेश की है। बता दें कि सभी मजदूरों ने एक दिन की देहाड़ी मजूदरी राशि को अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सौंपी है। बता दें कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हिंदु संगठनों द्वारा निधि संगृहण यात्रा निकाली जा रही है जिसके तहत इंदौर अर्चना संघ कार्यालय के वरिष्ठ प्रचारक प्रकाश सोलापुरकर ने ग्राम मोथला पहुंचकर मजदूरों से मुलाकात कर उनके समर्पण की सराहना की।

  • बेटमा के मजदूरों ने मिसाल पेश की
  • ग्राम मोथला के मजदूरों से मिले समाजसेवी
  • एक दिन की मजदूरी राशि भेंट की
Back To Top