पेट्रोल-डीजल एवं गैस के बढ़ते दामों पर पीथमपुर में विरोध

Pithampur congress

धार। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर धार जिले के पीथमपुर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। पीथमपुर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी से आयसर चैराहे तक कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली इसके साथ ही बढ़ती मंहगाई को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पिंटू जायसवाल ने बताया कि यह रैली नहीं आम जन का आक्रोश है हालांकि आंगे भी यह आंदोलन जारी रहने की बात कही गई।

  • कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन
  • सरकार के खिलाफ़ जमकर की गई नारेबाजी
  • बाइक रैली निकालकर कांग्रेस ने जताया विरोध