petrol 100

उमरिया जिले में पेट्रोल की कीमत ने लगाई शतक, महंगाई की मार झेल रही जनता

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमारिया जिले में पेट्रोल की कीमत ने सेचंुरी लगा दी है। बता दें कि मध्यप्रदेश के कई जिले में पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं और अब उमरिया जिले में भी पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर बिक रहा है जबकि डीजल 91 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

  • पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर
  • 91 रुपए प्रति लीटर बिक रहा डीजल

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर तेल कंपनियों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के कारण भाव को बढ़ाया जा रहा हैं, वही सरकार वैट और एक्साइज टैक्स में कमी करने को तैयार नहीं हैं। हालांकि आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

Back To Top