pithampur murder case

पीथमपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद, एक महिला की मौत दो लोग घायल

धार। पीथमपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां पति-पत्नी के विवाद में पति ने अपने परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में जहां 50 वर्षीय एक महिला की मौत हो चुकी है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

  • पीथमपुर के मैकेनिक नगर का मामला
  • एक महिला की मौत, दो लोग हुए घायल
  • चार आरोपियों को राउंडअप किया गयाः पुलिस

नगर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि पीथमपुर के सेक्टर एक मैकेनिक नगर में बीती रात हिम्मत सिंह नामक व्यक्ति अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। तभी बीच -बचाव करने आए महिला के परिजन पर आरोपी दामाद ने चाकुओ से हमला कर दिया। हादसे में 50 वर्षीय अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गम्भीर घायल हो गए ,जिनका उपचार इंदौर की एक निजी अस्पताल में जारी है।पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है पूछताछ जारी है।

Back To Top