शिवपुरी में मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन पलटा

kolaras Shivpuri

शिवपुरी। जिले में मजदूरों को लेकर जा रहा एक लोडिंग वाहन पलटने के बाद अफरा का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि लोडिंग वाहन में सवार तकरीबन 7 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक देहरदा तिराहा पर मजदूरी के बाद मजदूरों को भरकर ले जा रहा लोडिंग वाहन चालक पूरनखेड़ी टोल टैक्स से ना जाते हुए टोल टैक्स बचाने के चक्कर में कच्चे रास्ते पर चला गया जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। वहीं घायलों में 3 बच्चों सहित 7 मजदूर शामिल हैं जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाय गया।

  • टोल रास्ते से ना जाकर कच्चे रास्ते पर गया वाहन
  • देहरदा तिराहा से मजदूरी कर लौट रहे थे मजदूर