जबलपुर। नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के मामले में सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत सिंह मौखा की रिमांड को दो दिन और बढ़ाने की मांग पुलिस ने न्यायालय से की है। जबलपुर सिटी एडिशनल एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि अभी सिटी अस्पताल संचालक सरबजीत सिंह मोखा से और पूछताछ की जानी है जिसमें और खुलासे हो सकते हैं। खास बात है कि अभी तक पुलिस को सरबजीत के मोबाइल भी नहीं मिले हैं ऐसे में एसआईटी की टीम जांच में जुटी हुई है।
जबलपुर नकली रेमडेसिविर मामला, सरबजीत सिंह मोखा की रिमांड 2 दिन और बढ़ी

