बालाघाट पुलिस ने तैयार किया 27 बेड का अस्पताल, कोरोना की तीसरी लहर से पहले तैयारी

Balaghat policeline covid hospital

बालाघाट, 5 जून। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते पहले से ही उपचार की व्यवस्था करते हुए बालाघाट पुलिसलाइन में 27 बेड का अस्पताल तैयार कर लिया गया है जिसका उद्घाटन बालाघाट रेंज आईजी केपी वेंकटेश्वर राव ने फीता काटकर किया। बता दें कि इस अस्पताल में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों को भर्ती कर उपचार किया जाएगा। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर अब कम हो चुकी है ऐसे में विशेषज्ञों ने तीसरी लहर के आने की आशंका भी जता दी है ऐसे में बालाघाट पुलिस के जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सक्रमण होने पर त्वरित उपचार के लिए अस्पताल तैयार कर लिया गा है।