पाली के मारवड़ में महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार का विरोध

pali marwar congress

पाली, 12 जून। मारवाड़ जंक्शन में कांग्रेस पार्टी द्वारा देशव्यापी आव्हान पर केन्द्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मारवाड़ कस्बें के जाडन मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास ब्लाॅक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रेमाराम चौधरी, मुकेश दायमा, हेमलता मीणा, राजेश सोलंकी, ब्लाॅक अध्यक्ष संतोष गुर्जर, ओमप्रकाश दगदी, रमेश चौहान, पुखाराम जाट, सरपंच पूनम दायमा, पारसमल प्रजापत, हिमांशु मीणा, अभय यति, जगदीश डी गहलोत मुख्य रूप से मौजूद रहे।