धार में लोगों की भीड़ ने साधुओं को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Two Sadhu beatnup

धार जिले के ग्राम धन्नड में बच्चा चोरी की आशंका के चलते लोगों की भीड़ ने दो साधुओं की जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि ग्राम धन्नड से होकर दो साधु इंदौर की ओर जा रहे थे जिस दौरान कार रोककर बच्चो से रास्ता पूछने के दौरान लोगो की भीड़ एकजुट हुई और दोनों साधुओ की पिटाई कर पीथमपुर पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि इस पूरे मामले मे पीथमपुर पुलिस जांच में जुट गई है.