लाखों रूपए लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, पीथमपुर के शराब व्यवसायी कार्यालय से की थी लूट

Robbers Arrested

पीथमपुर। पिछले 7 जनवरी को शराब व्यवसयी के कार्यालय में घुसकर दिनदहाड़े 16 लाख रूपयों की लूट को अंजाम देने वाले आरोपियों को आखिरकर पुलिस ने पकड़ लिया है और प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा किया। सीएसपी, तरुणेंद्र बघेल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि दो आरोपी 25 जनवरी को पकड़ा गया था जिनकी रिमांड के बाद दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि आरोपियों के पास से कुल 8 लाख से अधिक रूपयों के साथ दो पिस्टल, एक बाइक, एक लैपटाॅप तथा दो मोबाइल बरामद किए गए है। फिल्हाल आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। VIDEO