दसई में पाटीदार ने सौंपा ज्ञापन, महिलाओं पर कार्रवाई की मांग

Dasai Patidar Samaj

दसई। धार जिले के सरदारपुर अंतर्गत दसई में पाटीदार समाज संगठन एवं सरदार पटेल युवा संगठन द्वारा चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों बदनावर के ग्राम कोद निवासी जयेश पाटीदार के साथ कुछ महिलाओं द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है, जिन पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

  • कोद निवासी जयेश के साथ की गई अभद्रताः समाज
  • अभद्रता करने वाली महिलाओं पर हो कार्रवाईः समाज
  • दसई चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया

इस दौरान पाटीदार समाज के बालमुकुंद वालाशिवा, दिनेश पटेल, देवेंद्र पाटीदार, अशोक चेनाजी, मुकेश पटेल, पवन धन्नाजी, विजय पाटीदार, मनीष चौधरी मौजूद रहे।