BJP नेताओं की तुलना मेंढक से की, शिवराज-मोदी को बताया ढोंगी

Jyotiraditya Scindia

धार। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने धार के राजवाड़ा पहुंचकर आमसभा को संबोधित किया। जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए धार में 19 मई को मतदान होना है।

अपने संबोधन के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा के नेताओं को घेरे में लेते हुए नोताओं की तुलना बरसाती मेढक से की। सिंधिया ने बोला कि आचार संहिता लगने के बाद सारे भाजपा नेता बरसाती मेंढक की तरह गुटर गुटर करके बाहर निकले। दूसरी ओर सिंधिया ने नरेंद्र मोदी तथा शिवराज सिंह को ढोंगी बताया।