धार के फोरलेन हाईवे पर प्लाय से भरा ट्रक पलटा

Dhar fourline highway accident

धार। इंदौर अहमदाबाद मार्ग फोरलेन पर एक भीषण हादसा हुआ है जिसमें एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया है जिसके कारण 2 लोगों की दबने के कारण मौत होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है जिसे धार जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

  • 2 लोगों की दबने के कारण हुई मौत
  • इंदौर अहमदाबाद फोरलेन हाईवे पर हुई दुर्घटना
  • गुराजत की ओर से आ रहा था ट्रक
  • ट्रक में भरी थी प्लाय, राहत कार्य जारी

दरअसल यह दुर्घटना धार के नजदीकी फोरलेन हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास हुई है, जहां गुराजत की ओर से प्लाय भरकर आ रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि सूचना मिलने के बाद मौके पर नौगांव पुलिस पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।