Badnawar MP Upchunav : बदनावर उपचुनाव के लिए अभिषेक सिंह कांग्रेस उम्मीदवार

Abhishek singh Badnawar MP Upchunav

धार। मध्य प्रदेश की बदनावर सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा बदनावर सीट से अभिषेक टिंकू बना को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं अभिषेक सिंह टिंकू बना को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई।

  • बदनावर सीट से अभिषेक सिंह कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
  • अभिषेक सिंह ने 2018 चुनाव में भी भरा था नामांकन
  • राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का किया था विरोध
  • कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर

बता दें कि 2018 में अभिषेक सिंह ने बीजेपी में शामिल हुए राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का विरोध कर कांग्रेस से टिकट मांगा था और नामांकन भी भरा था लेकिन कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह के कहने पर नांमाकन वापस ले लिया गया लेकिन राजवर्धन सिंह के अब कांग्रेस छोड ़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने अभिषेक सिंह को मौका दिया है।