अमरवाड़ा वनविभाग ने अवैध सागौन लकड़ी जब्त की

Amarwara forest dept

अमरवाड़ा। भाजीपानी बीट के चारगांव ग्राम में तीन लोगों द्वारा अपने घर में अवैध सागौन लकड़ी एकत्रित किए जाने की सूचना पर वन विभाग द्वारा दबिश देकर तीन अलग अलग घरों से लगभग 51 हजार रूपयों की अवैध सागौन लकड़ी जब्त की है, इसके साथ ही वन विभाग द्वारा तीनों आरोपियों को भी गिरफ्त में लिया गया। उपवनमंडल अधिकारी, आलोक वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग द्वारा एक ट्राली सागौन की अवैध लकड़ी जप्त की गई है।

  • भाजीपानी बीट के चारगांव गांव से लकड़ी जब्त
  • एक ट्राली लकड़ी जब्त, कीमत लगभग 51 हजार रू
  • तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया