उमरिया के सिमरिया में अवैध शराब जब्त

simariya umaria

उमरिया, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की। जिला कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने ढाबों सहित होटल में चैकिंग की जिस दौरान ग्राम सिमरिया के रिंकू सिंह के घर से देशी-विदेशी शराब जब्त की गई। आबकारी उप निरीक्षक पिंकी हिंदूजा और विजय सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।