kolaras shivpuri

चचेरे भाइयों ने घात लगाकर मारी गोली, परिजन बोले दो माह पहले ही दी थी धमकी

शिवपुरी जिले में चचेरे भाइयों ने 25 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. मामला कोलरस थाना क्षेत्र के ग्राम पारागढ़ का है जहां बसंत नामक युवक को उसी के चचेरे भाइयों ने घात लगाकर गोली मार दी. घायल को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने दो माह पहले ही मामूली विवाद के बाद बसंत को जान से मारने की धमकी दी थी. हालांकि घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है.

Back To Top