Vatsalya Ganesh Utsav 2022 : वात्सल्य स्कूल में श्रीगणेश उत्सव का पांचवा दिन

fifth day of Vatsalya Ganesh Utsav 2022

Vatsalya Ganesh Utsav 2022 : विदिशा के वात्सल्य स्कूल में श्रीगणेश उत्सव के पांचवे दिन आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत वीर भगत सिंह की क्रांति से जुड़ा मंचन किया गया. इसके साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों ने धार्मिक, सांस्कृतिक गीत सरस्वती वंदना, गणपति नृत्य, शिव ताण्डव, सामूहिक गान, राधा कृष्णा, योगा और वंदेमातरम् की प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह, जिला कलेक्टर उमशंकर भार्गव, विदिशा एसपी मोनिका शुक्ला, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव सुखप्रीत कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी, बीजेपी नेता तोरन सिंह दांगी, मनोज कटारे, संदीप डोंगर सिंह मौजूद रहे.