tamrakar samaj vidisha

सहस्त्रबाहु जयंति पर विदिशा ताम्रकार समाज का तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

Vidisha News : सहस्त्रबाहु जयंति के मौके पर सहस्त्रबाहु ताम्रकार समाज समिति, बेणुका महिला मंडल और सहस्त्रबाहु युवा मंडल द्वारा दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समिति अध्यक्ष संतोष ताम्रकार ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन बेणुका महिला मंडल की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, तो वहीं दूसरे दिन भगवान सहस्त्रबाहु जी की पूजन आरती के बाद प्रसादी वितरण करने के बाद गौशाला में पहुंचकर सेवा की गई. कार्यक्रम आयोजन में संरक्षक अशोक ताम्रकार, सुरेश चंद्र ताम्रकार, शिक्षा संयुक्त संचालक मनीष वर्मा, युवा मंडल अध्यक्ष आशीष, उपाध्यक्ष तरुण, कोषाध्यक्ष विनोद गांधी की अहम भूमिका रही. वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वालों समेत समाज की होनहार छात्रा श्रष्टि ताम्रकार को भी सम्मानित किया गया.

विदिशा ताम्रकार समाज का तीन दिवसीय कार्यक्रम
सहस्त्रबाहु जयंति पर हुआ आयोजन
महिला मंडल की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

Back To Top