महिलाओं ने साड़ी पहनकर खेली फुटबॉल, देखकर हैरान रह गए लोग

Women played football wearing saree in gwalior

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां महिलाओं ने साड़ी की वेशभूषा में जमकर फुटबॉल खेली. बता दें कि इस आयोजन को लेकर फुटबॉल खिलाड़ियों सहित फिजिकली फिट रहने के लिए स्पोर्ट में एक्टिव रहने वाली महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा था. महिलाओं का उत्साह देखकर खेल देखने पहुंचे नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने मंच से माइक थामकर कमेंट्री भी की और खेल को रोमांचक बना दिया.