ग्वालियर में लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Gwalior Crime Branch

ग्वालियर। पुलिस ने लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हा सिल की है। ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन ने प्रेसवार्ता कर इस गिरोह के बारे में जानकारी दी। बता दें कि ग्वालियर क्राइम ब्रांच टीम ने एक शाॅटएनकाउंटर के दौरा न गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से नगदी रूपए, हथियार तथा वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगरना धमेंद्र ने आर्थिक तंगी के कारण गिरोह बनाकर लूट करना शुरू किया था जिनके गिरफ्त में आने पर लगभग 1 लाख 16 हजार की राशि सहित हथियार जब्त किए गए हैं। बताया गया कि ग्वालियर शहर में अंजाम दी गई लगभग पांच लूट का खुलासा हुआ है, जबकि अन्य लूट के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

DOWNLOAD