7 people of Madhya Pradesh trapped in Sudan civil war returned safely

MP News : सूडान गृहयुद्ध में फंसे मध्यप्रदेश के 7 लोग सुरक्षित वापस लौटे, सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

MP News : सूडान में गृहयुद्ध की स्थिति के चलते भारत के कई लोग वहां फंस चुके हैं. इन लोगों में मध्यप्रदेश के भी कुछ लोग शामिल हैं जिनकी आज सुरक्षित घर वापसी हो चुकी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की पुष्टि की है. सीएम शिवराज ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि जिस तरह यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के राष्ट्रपति से बात कर भारतीय बच्चों को निकालने के लिए कुछ समय युद्ध विराम कराया था. कुछ इसी तर्ज पर सूडान में गृह युद्ध के दौरान फंसे भारतियों को पीएम मोदी ने बाहर निकलवाया है. इन लोगों में मध्यप्रदेश के भी 7 लोग शामिल हैं ​जो कि अब सुरक्षित घर लौट आए हैं. सीएम शिवराज ने बताया कि इनके अलावा भी देश के कई लोग वहां फंसे हैं जिनको सुरक्षित वतन वापस लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

Back To Top