Lucknow News: लखनऊ की न्यू जनपथ बिल्डिंग में 12 छात्रों के लिफ्ट फंसने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि लिफ्ट की कैपेसिटी 6 से 7 लोगों की थी लेकिन इसमें करीब 12 लोगों के चढ़ जाने से लिफ्ट में टेक्नीकल दिक्कत आने से वो बीच में ही रूक गई. हालांकि इस बात की सूचना मिलने के बाद आनन फानन में पुलिस मौके से पहुंची और सभी लोगों का रेस्क्यू कर उन्हे प्राथमिक उपचार के लिए सिविल हॉस्प्टिल में भर्ती करा दिया गया है. लखनऊ डीसीपी ने बताया कि 112 पर पुलिस को लोगों के लिफ्ट में फसे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर थाना हजरतगंज और फायर स्टेशन की टीम पहुंची. मौके पर मौजूद टेक्नीशियन के साथ मिलकर पुलिस ने सभी बच्चों को लिफ्ट से बाहर निकाला. वहीं प्रथमिक उपचार के बाद सभी को अपने अपने घर भेज दिया गया है.
Lucknow News: लखनऊ में लिफ्ट में फंसे 12 लोग, रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस

