अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव: युवाओं के साथ बुजुर्गों में भी दिखी मतदान के प्रति जागरूकता

Voting continues for mp assembly elections in Amarwada

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का दौर जारी है जिसके तहत छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में लोगों सुबह से ही मतदान करने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए. बता दें कि अमरवाड़ा में 332 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. वहीं युवाओं के साथ बुजुर्गों के बीच भी मतदान को लेकर काफी जागरूकता दिखी. इन सभी के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी राजा कमलेश प्रताप शाह और भाजपा प्रत्याशी मोनिका बट्टी ने भी अपने-अपने गृह क्षेत्र के मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया.