जावरा पुलिस ने जब्त किया 57 हजार रुपए का डोडाचूरा, तस्करी करने वाला गिरफ्तार

jaora police arrested doda chura smuggler

रतलाम जिले की जावरा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए करीब 57 हजार रुपए का डोडाचूरा बरामद किया है. थाना प्रभारी ओपी सिंह ने मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना पर मोहनलाल गायरी नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. जिसके पास से करीब 38 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने अब डोडाचूरा की तस्करी करने वालों समेत खीरदने वाले की तलाश तेज कर दी है.