उत्तराखंड हादसा: टनल की इतनी हुई ड्रिलिंग, मजदूरों को बचाने की कोशिश लगातार जारी

rescue operation from tunnel continues in Uttarakhand

उत्तराखंड की टनल में फसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी है. बता दें कि अभी भी मजदूरों तक पहुंचने के लिए करीब 12 मीटर की ड्रिलिंग बाकी है. रेस्क्यू में लगी टीम अब तक करीब 47 मीटर की ड्रिलिंग कर चुकी है. लेकिन कभी सरिया तो कभी पत्थर आने के ​कारण रेस्क्यू में बाधा आने से बचाव कार्य धीमा हो रहा है. बता दें कि उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में 12 नवंबर की सुबह 4 बजे ये हादसा हुआ था. हालांकि 41 मजदूर टनल के अंदर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.