भिण्ड में युवतियों ने मजनू की पिटाई की

  • कोतवाली थाना अंतर्गत राज होली क्षेत्र का मामला
  • मार्ग से गुजरने वाली लड़कियों पर मैसेज पास करता था युवक
  • कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्त में लिया

भिण्ड में एक मजनू की पिटाई हुई। हमारे सहयोगी अविनाश द्विवेदी के मुताबिक यह वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के राज होली का है। जहां लड़कियों ने मजनू की चप्पलों से पिटाई की। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति क्षेत्र से गुजरने वाली लड़कियों पर मैसेज पास करता था जो कि अब पुलिस की गिरफ्त में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक छेड़छाड़ का मामला है और युवक को थाना लाया गया है जहां वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


Back To Top