Ratlam | रतलाम : एक युवक मटकी फोड़ते समय रस्सी पर ही लटककर रह गया। युवक को लगभग 30 से 40 फीट उपर लटका देख लोग चिल्लाने लगे। आपको बता दें कि मटकी फोड़ने यह युवक लोगों के सहारे उपर चढ़ा था लेकर वह रस्सी के सहारे ही लटककर रह गया। दरअसल कृष्ण जन्मोत्सव पर बीती देर रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन सैलाना रोड सिटी फोरलेन पर राम मंदिर के बाहर रखा गया था। और इस दौरान मटकी फोड़ने लोगों के सहारे चढ़ा युवक रस्सी पर ही लटककर रह गया। कई देर बाद युवक को नीचे उतारने के लिये लोगों ने एक बार फिर प्रयास किया और एक के उपर एक चढ़कर मटकी फोड़ने वाले युवक तक पहुंचे और फिर रस्सी पर लटका युवक उनके सहारे नीचे उतर सका।
Related Posts
प्रवीण तोगडिया बोले भाजपा ने वादे किये पर काम नहीं
हिन्दू संगठन के नेता प्रवीण तोगडिया अपने दो दिवसीय प्रवास पर रतलाम पहुंचे। इस दौरान प्रवीण तोगडिया ने मीडिया से…
रतलाम की ताल पुलिस ने जब्त की 50 पेटी अवैध शराब
ताल। रतलाम जिले की ताल पुलिस ने 50 पेटी अवैध शराब जब्त की है। बता दें कि रतलाम पुलिस अधीक्षक…
अगले तीन माह तक रतलाम से देहरादून जाने वली 6 ट्रेनें रद्द
रतलाम। रतलाम से देहरादून की ओर जाने वाले यात्रियों को अगले 3 महीनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता…
