Ratlam | रतलाम : एक युवक मटकी फोड़ते समय रस्सी पर ही लटककर रह गया। युवक को लगभग 30 से 40 फीट उपर लटका देख लोग चिल्लाने लगे। आपको बता दें कि मटकी फोड़ने यह युवक लोगों के सहारे उपर चढ़ा था लेकर वह रस्सी के सहारे ही लटककर रह गया। दरअसल कृष्ण जन्मोत्सव पर बीती देर रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन सैलाना रोड सिटी फोरलेन पर राम मंदिर के बाहर रखा गया था। और इस दौरान मटकी फोड़ने लोगों के सहारे चढ़ा युवक रस्सी पर ही लटककर रह गया। कई देर बाद युवक को नीचे उतारने के लिये लोगों ने एक बार फिर प्रयास किया और एक के उपर एक चढ़कर मटकी फोड़ने वाले युवक तक पहुंचे और फिर रस्सी पर लटका युवक उनके सहारे नीचे उतर सका।
Related Posts
बाबा रामदेवरा रवाना हुए आलोट के श्रद्धालु
आलोट। तीर्थ दर्शन योजना के तहत 40 यात्रियों को रतलाम जिले के आलोट से रवाना किया गया जहां बस को…
रतलाम के सागोद रोड पर खम्बे से टकराई बस
मध्य प्रदेश रतलाम जिले के सागोद रोड पर एक बस खम्बे से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस…
रतलाम के ग्राम में मनचले युवकों की पिटाई, ग्रामीणों ने पोल से बांधा
आलोट। रतलाम जिले में मनचले युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि रतलाम जिले के…
