सिवनी : जिले में एक किसान की मौत (farmber suicide) से माहौल गरमा गया है। दरअसल मामला सिवनी जिले के भंडारपुर का है जहां रहने वाले किसान संत कुमार द्वारा आत्महत्या कर ली गई है। बताया जा रहा है कि भावांतर योजना के तहत अपनी अनाज बिक्री का भुगतान ना होने पर किसान ने पहले खून से खत लिखते हुए प्रशासन से भुगतान की मांग की थी लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो शनिवार के दिन किसान द्वारा जहर का सेवन कर लिया था। वहीं किसान को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया जहां रविवार रात किसान की मृत्यु हो गई। परिजनों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग के साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। फिल्हाल शासन द्वारा मृतक के परिवार को 5 लख की आर्थिक मदद् दी है।
Related Posts
MLA वीडियो वायरल मामला, मीडिया के सामने आकर विधायक ने दी सफाई
सिवनी। बीते दिनों एक किसान आंदोलन के दौरान विधायक द्वारा अपना आपा खोजने के बाद अज्ञात व्यक्ति को ललकारते हुए…
लखनादौन के किसानों ने हाईवे पर किया चक्काजाम
सिवनी। जिले में लगभग 200 किसानों ने हाईवे पर उतरकर चक्काम किया है। बता दें कि सिवनी जिले के लखनादौन…
सिवनी के रिछारिया बाबा स्थान पर ऐतिहासिक मेले की शुरुआत
धनोरा। सिवनी जिले के धनोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्वारी के पास स्थित रिछारिया बाबा मंदिर के पास पांच दिवसीय…
