चंदेरी : अशोकनगर जिले के चंदेरी में डेम बनाया जा रहा है जिसके लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया था। किसानों का आरोप है कि सरकार ने मुआवजा की राशि पैकेज के तहत दी है जबकि वर्ष 2013 में पारित भूमि अधिग्रहण बिल के अनुसार मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण बिल के हिसाब से मुआवजा की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आवेदन देकर की जा चुकी है लेकिन इस मांग पर किसी का भी ध्यान नहीं है। वहीं सुनवाई नहीं होने पर किसानों ने धरना देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना लिया है। आपको बता दें कि डैम बनने से 9 गांव के हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
Related Posts
अशोकनगर की पैथोलाॅजी ने दी गलत रिपोर्ट, मासूम की जान के साथ हुआ खिलवाड़
Ashoknagar | अशोकनगर : स्थानीय एडवांस पैथोलॉजी की एक बड़ी गलती सामने आई है जहां एक बच्ची की जान के…
अशोकनगर में राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन आयोजित
अशोकनगर में आयोजित किए जा रहे किन्नर सम्मेलन (Kinnar Sammelan) में देश भर से किन्नर पहुचंकर सम्मेलन में हिस्सा ले…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अशोकनगर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित
अशोकनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अशोकनगर की विभिन्न जगहों पर मटकी फोड़ का आयोजन हुआ। नगर के तुलसी पार्क…
