चंदेरी : अशोकनगर जिले के चंदेरी में डेम बनाया जा रहा है जिसके लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया था। किसानों का आरोप है कि सरकार ने मुआवजा की राशि पैकेज के तहत दी है जबकि वर्ष 2013 में पारित भूमि अधिग्रहण बिल के अनुसार मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण बिल के हिसाब से मुआवजा की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आवेदन देकर की जा चुकी है लेकिन इस मांग पर किसी का भी ध्यान नहीं है। वहीं सुनवाई नहीं होने पर किसानों ने धरना देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना लिया है। आपको बता दें कि डैम बनने से 9 गांव के हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
Related Posts
अशोकनगर विधानसभा सीट से लड्डूराम कोरी तथा मुंगावली से केपी यादव को भाजपा ने दिया टिकट
BJP Candidate | अशोकनगर : भारतीय जनता पार्टी ने 117 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।…
चंदेरी सीट से जीते कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान
Chanderi –अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के गोपाल सिंह चौहान ने जीत हासिल की। बता दें कि…
सपाक्स संगठन प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी अशोकनगर पहुंचे
Ashoknagar | अशोकनगर : जिले में सपाक्स संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी, जिला अधक्ष्य…
