इतना खतरनाम होता है जगुआर, कछुआ भी नहीं टिक पाता

Facts of Jaguar : जगुआर, एक जंगली जानवर और बड़ी बिल्लियों की प्रजाति का एक घातक शिकारी जो पाया जाता है सिर्फ अमेरिका में। जगुआर जितना सुंदर दिखने में हैं उतना ही घातक शिकारी भी माना जाता है। करीब 6 फीट लंबा और 158 किलोग्राम वजन वाला जगुआर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी बिल्ली के रूप में जाना जाता है। इसकी स्किन हल्की पीले रंग की होती है, जिसके ऊपर गुलब की पंखुड़ियों के आकार में काले और गहरे भूरे रंग के स्पॉट बने होते हैं। जगुआर के जबड़ा इतना ज्यादा मजबूत होता है कि ये कछुए के कवच या फिर मगरमच्छ की खाल को तक आसानी से चबा सकता है। इसके अलावा ब्लैक जगुआर भी होते हैं जो कि दिखने में पूरी तरह काले होते हैं। आमतौर पर जगुआर शाम या फिर रात के वक्त ज्यादा शिकार करते और इनको घने जंगलों में रहना पसंद है। हालांकि जगुआर की कम होती आबादी को देखते हुए अमेरिका में कई जगहों पर जगुआर कंजरवेशन यूनिट्स और ब्रीडिंग सेंटर्स खोले गए हैं जबकि हर 29 नवम्बर को इंटरनेशनल जेगुआर डे भी मनाया जाता है।

You May Also Like

More From Author