know about indian army eagle commando kite Arjun

इंडियन आर्मी का कमांडो चील ‘अर्जुन’ देखा क्या?

Indian Army ‘Arjun’ Eagle : इंडियन आर्मी के पास एक ऐसा कमांडो चील भी है जिसके ताकतवर हमले से दुश्मन का ड्रोन भी मार गिराया जा सकता है। लेकिन क्या आपको इसकी खूबी के बारे में पता है ? दरअसल इंडियन आर्मी के इस कमांडो चील का नाम अर्जुन है जिसने उत्तराखंड के औली में इंडियन और यूएस आर्मी के बीच चल रहे संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान एक ड्रोन को मार गिराकर अपनी तकत दिखाई। युद्धाभ्यास में सेना ने ऐसी स्थिति पैदा की थी जिसमें चील और डॉग्स को दुश्मन के ड्रोन्स को खोजकर उन्हें नष्ट करना था। डॉग्स ने जैसे ड्रोन्स के उड़ने की आवाज सुनी उसने चील कमांडो अर्जुन की तरफ देख कर भौंकना शुरु कर दिया, इसके तुरंत बाद चील कमांडो अर्जुन ने उड़ान भरी और दुश्मन के ड्रोन को अपने पंजों से मार गिराया। अक्सर पंजाब, कश्मीर, जम्मू की सीमाओं में दुश्मनों के ड्रोन उड़ते देखे जाते है जिनको नष्ट करने में अब ये चील कामांडो और डॉग्स काम आएंगे। हालांकि अभी इनकी ट्रेनिंग बाकी है।

Back To Top