फर्रूखाबाद एसपी ने बनाया एप, पुलिसकर्मी ड्यूटी पाइंट कर सकेंगे चेक

IPS Santosh Kumar Mishra

फर्रूखाबाद। फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने एक एप बनाया है जिसके माध्यम से रामनगरिया मेले में जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगेगी वह इस एप के माध्यम से ड्यूटी पाइंट पता कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया की जिले में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी जीडी से लगाई जाती है लेकिन अब फतेहगढ़ पुलिस के नाम से जो एप बना है इसपर पुलिसकर्मी अपने पाइंट देख सकते हैं। VIDEO

बताया गया कि इस एप को वीआईपी और धार्मिक कार्यक्रमों, प्रमुख त्योहारों, लोक सभा चुनाव आदि में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए विशेष रूप से बनाया गया है। बता दें कि इस एप में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी स्थल का रुट चार्ट दिखाई देगा।