विदिशा एसपी विनायक वर्मा पहुंचे सिरोंज, पुलिस कार्यवाही का लिया फीडबैक

SP Vinayak Verma

सिरोंज। विदिशा जिला पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने सिरोंज थाना पहुंचकर निरीक्षण किया तथा बैठक ली। बता दें कि विदिशा एसपी के आगमन पर पुलिस के साथ ही स्थानीय लोगों ने विदिशा एसपी विनायक वर्मा का गुलदस्था भेंट कर स्वागत किया। मीडिया से रूबरू हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शमशाबाद का भी दौरा किया गया है। दौरे का उद्देश्य बताया गया कि स्थानीय नागरिकों, पत्रकारों तथा विभिन्न संगठनों से पुलिस के कार्य संबंधित फीडबैक लिया जाएगा तथा जो भी सुधार होगा उसको लागू कर समस्याओं का निराकरण करेंगे। VIDEO