विदिशा सीआईआईटी काॅलेज में जेईई की परीक्षा | JEE Exam

JEE Exam CIIT College vIdisha

विदिशा। नेशनल टेस्ट एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई की परीक्षाएं विदिशा जिले में शुरू हो चुकी है जिसके लिए परीक्षा केंद्र CIIT काॅलेज, राजीव नगर को चुना गया है। काॅलेज संचालक ने बताया कि जेईई एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसमे इंजीनीयरिंग फील्ड में रूची रखने वाले विद्यार्थी सम्मलित होते हैं और इस परीक्षा को पास करने पर बहतरीन इंजीनीयंरग संस्थानों में प्रवेश लिया जा सकता है।

  • 26 फरवरी तक आयोजित होंगी परीक्षाएं
  • इंजीनियरिंग फ़ील्ड में सपनों को साकार करने का प्रयास
  • कोविड19 गाइडलाइन्स के तहत की गई व्यवस्थाएं

बता दें कि 23 फरवरी से 26 फरवरी के बीच परीक्षाएं होंगे जिस दौरान काॅलेज प्रबंधन द्वारा कोरोना गाइडलाइन्स के तहत सभी व्यवस्थाएं करते हुए सावधानी बरती जा रही है। बताया गया कि हर दिन लगभग 100 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हो रहे हैं।